जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग वॉक कर रह व्यक्ति की ट्रेलर की चपेट में आने से मौत,ट्रेलर चालक फरार हुआ

Share
Link copied

जमशेदपुर
सुबह सुबह सड़क पर काल बनकर आई ट्रेलर,जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर मॉर्निंग वॉक कर रहे एक व्यक्ति को एक ट्रेलर ने कुचल दिया जिससे उक्त व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया तुरंत लोगों द्वारा अस्पताल ले गया लेकिन उसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।यह घटना सोनारी दोमुहानी के आगे बने नए पुल के पास घटी।

मिली जानकारी अनुसार एक व्यक्ति अकेले ही सुबह करीब साढ़े करीब 6 बजे मॉर्निंग वॉक कर रहा था कि पीछे से आ रही ट्रेलर ( एनएल 02 क्यू -8138 ) थोड़ा अनियंत्रित हो गई और बगल से गुजर रहे एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रेलर मरीन ड्राइव के बैरियर से जा टकराई , जिसके बाद चालक गाड़ी छोड़कर भाग निकला।घायल को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।मृतक की पहचान की पहचान नहीं हो पाई है जिसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है।पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है।बताया जा रहा है ट्रेलर चालक को सुबह सुबह झपकी आने से दुघर्टना हुई है।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow