Jamshedpur Gangrape Case

जमशेदपुर: MGM थाना क्षेत्र में गैंगरेप का 6 घंटे में खुलासा, दो दरिंदे गिरफ्तार; पुलिस ने बरामद किए साक्ष्य

Jamshedpur Gangrape Case

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नीरज तिवारी/ जमशेदपुर

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के महज छह घंटे के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्यों को भी बरामद कर लिया है।

झारखंड बनेगा देश का ‘एआई हब’: विजन-2050 के तहत 10,000 करोड़ रूपये के निवेश का लक्ष्य

क्या है पूरा मामला?ग्रामीण एसपी शुभम कुमार खंडवाला ने गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 8 जुलाई की देर रात डायल-112 को सूचना मिली थी कि सिमुलडांगा गांव के पास सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया।

RKDF
ADV

पीड़िता ने बयां की आपबीती

अस्पताल में उपचार के दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दो युवक उसे डिमना लेक और मिर्जाडीह हाट घुमाने के बहाने ले गए थे। वहां उसे शराब पिलाकर सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहाँ दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट भी की।

रिम्स-2 निर्माण विवाद: नगड़ी के ग्रामीणों के समर्थन में उतरी भाजपा, बाबूलाल मरांडी बोले- सड़क से सदन तक करेंगे विरोध

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर महज 6 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को दबोच लिया।  जिनके नाम ओम प्रकाश (निवासी- एमजीएम थाना क्षेत्र) और जितेंद्र कुमार शर्मा उर्फ छोटू शर्मा (निवासी- मानगो) है । दोनों आरोपी पेशे से ड्राइवर हैं। पुलिस ने इनके पास से  घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकिल, एक मोबाइल फोन और घटनास्थल से शराब व बीयर की खाली बोतलें व डिस्पोजेबल ग्लास बरामद किए हैं।

रांची के पॉश इलाके अशोक नगर में बड़ी चोरी: पाइप के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, लाखों की ज्वेलरी पार

ग्रामीण एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं, पीड़िता का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है और उसकी स्थिति पर पुलिस की नजर बनी हुई है।
 

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now