झारखंड कैबिनेट की बैठक 25 अगस्त को, कई अहम प्रस्तावों पर हो सकता है फैसला
रांची। झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 25 अगस्त 2026 को होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक मंगलवार को अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित की जाएगी।

बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। माना जा रहा है कि बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिया जा सकता है।
हालांकि, बैठक के एजेंडे में शामिल प्रस्तावों की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सार्वजनिक नहीं की गई है। कैबिनेट की बैठक के बाद लिए गए निर्णयों और मंजूर किए गए प्रस्तावों की जानकारी सामने आने की उम्मीद है।

मंत्रिपरिषद् की यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब राज्य में नियुक्तियों, विकास योजनाओं और विभिन्न नीतिगत मामलों को लेकर सरकार के स्तर पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा रहे हैं।


















