22 जनवरी से फिर झारखंड(JHARKHAND) में बदलेगा मौसम, राज्य के कई हिस्सों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड.......

22 जनवरी से फिर झारखंड(JHARKHAND) में बदलेगा मौसम, राज्य के कई हिस्सों में होगी बारिश, बढ़ेगी ठंड…….

Share
Link copied

राँची: राजधानी रांची झारखंड (JHARKHAND) समेत आसपास के इलाकों में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसी दरमियान राजधानी का मौसम 1 दिन बाद फिर से करवट लेगा। 22 जनवरी से 3 दिन तक झारखंड के कई हिस्सों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

मौसम विभाग की मानें तो झारखंड के उत्तरी इलाकों में बारिश होगी। वहीं कई इलाकों में वज्रपात के साथ ओलावृष्टि भी होगी। वही 23 जनवरी के लिए राज्य उत्तर पश्चिमी और मध्य भागों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। 23 जनवरी को राज्य भर में ओलावृष्टि के साथ बारिश भी होगी। बारिश के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी, लेकिन लोगों को ठंड का एहसास होगा। सुबह और शाम में कोहरा छाये रहने की भी संभावना जतायी गयी है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow