झारखंड के कई जिलों का पारा 40 डिग्री के पार, कड़ी धूप से लोग बेहाल
झारखंड में अगले 72 घंटों तक भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रह सकता है, विशेष रूप से रांची, जमशेदपुर, और पलामू जैसे क्षेत्रों में। हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
पहलगाम में आतंकी हमला: सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़ दिल्ली लौट रहे प्रधानमंत्री मोदी
रांची में मंगलवार को कड़ी धूप से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर 12 से 1:00 बजे के बीच हीटवेव जैसी स्थिति रही। ज्यादातर लोग घरों में दुबके रहे और सड़के सुनसान रहीं। रांची का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंच गया वहीं अन्य जिले जैसे बोकारो, साहिबगंज, गोड्डा, पूर्वी और पश्चिम सिंहभूम में अधिकतम तापमान 43 डिग्री तक पहुंच गया।