20251231 092103

रांची सहित पूरे झारखंड में आज कड़ाके की ठंड का दूसरा दौर, 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट

रांची : झारखंड में इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है और आज (13 जनवरी) मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में सुबह के समय घना कोहरा और तेज ठंड का असर देखने को मिल रहा है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजधानी रांची के मौसम की बात करें तो यहां न्यूनतम तापमान लगभग 7°C।के आसपास रहने की संभावना जबकि अधिकतम तापमान।21-22°C के बीच रह सकता है। मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह और रात में घना कोहरा छाने की संभावना है, वहीं उत्तर-पश्चिमी हल्की हवाएं चल सकती हैं। बारिश की कोई संभावना नहीं, है लेकिन कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर बना रहेगा।

झारखंड के अन्य इलाकों की बात करें तो आज राज्य के 13 जिलों में।शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में रांची, हजारीबाग, कोडरमा, रामगढ़, बोकारो, धनबाद लोहरदगा, गुमला, खूंटी, गढ़वा, चतरा, पलामू और लातेहार शामिल हैं।

इन इलाकों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है, जिससे ठंड का प्रभाव और बढ़ जाएगा। कई जगहों पर सुबह के समय दृश्यता बहुत कम होने के कारण यातायात पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे गर्म कपड़े पहनें, खासकर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा सतर्क रहें। सुबह-शाम बाहर निकलते समय मास्क या गर्म स्कार्फ का इस्तेमाल करें साथ ही कोहरे के कारण वाहन चलाते समय सावधानी बरतें की सलाह दी है।

Share via
Share via