मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण करुणा भवन : अनिल कंडुलना

मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण करुणा भवन : अनिल कंडुलना

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के सिमडेगा जिला अध्यक्ष अनिल कंडुलना शुक्रवार को कसडेगा स्थित एसडी धर्म समाज द्वारा संचालित करुणा भवन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से आत्मीय मुलाकात की और बेटे जैसा स्नेह देते हुए उनका हालचाल जाना। बुजुर्गों ने अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया, जिसे अनिल कंडुलना ने गंभीरता से सुना और समाधान का भरोसा दिलाया।

अनिल कंडुलना ने कहा कि बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनका अनुभव ही समाज की असली पूंजी है। जिस प्रकार माता-पिता अपने बच्चों को जीवन का मार्ग दिखाते हैं, उसी प्रकार बुजुर्गों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा देता है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारा नैतिक कर्तव्य है।

उन्होंने एसडी धर्म समाज द्वारा निस्वार्थ भाव से संचालित करुणा भवन की सराहना करते हुए कहा कि यह आश्रम मानवता, करुणा और सेवा का जीवंत उदाहरण है। यहां रह रहे बुजुर्गों को धर्म बहनों द्वारा जो सम्मान, सुरक्षा और अपनापन दिया जा रहा है, वह पूरे समाज के लिए मिसाल है।

झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा बुजुर्गों के हित में खड़ी रही है और आगे भी हर संभव सहयोग करती रहेगी। उन्होंने आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर सुप्रियर सिस्टर रॉस मेरिन एसडी, सिस्टर अंजना एसडी, सिस्टर रिया एसडी, सिस्टर नीतू कुजूर एसडी, झामुमो उपाध्यक्ष रितेश बड़ाईक, तारसियुस केरकेट्टा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now