Koderma Police: Abducted Minor Safely Rescued Within 24 Hours

कोडरमा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, अपनों ने ही रची थी साजिश

कोडरमा पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे के भीतर अपहृत नाबालिग सकुशल बरामद, अपनों ने ही रची थी साजिश

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Koderma Police: Abducted Minor Safely Rescued Within 24 Hours

कोडरमा: कोडरमा जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक 14 वर्षीय नाबालिग के अपहरण की गुत्थी को महज 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने न केवल बच्चे को सकुशल बरामद किया, बल्कि इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य साजिशकर्ता (बच्चे के जीजा) समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना तिलैया थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 की है। 14 वर्षीय चंदन कुमार  जब स्कूल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते से उसका अपहरण कर लिया गया। बच्चे के घर न लौटने पर उसकी बहन ने तिलैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोडरमा एसपी  कुमार शिवशीष के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया और तकनीकी जांच शुरू की गई।

रिश्ते हुए शर्मसार: जीजा ही निकला मास्टरमाइंड

अनुसंधान के दौरान पुलिस को बच्चे के बड़े जीजा, सूरज कुमार पर संदेह हुआ। जब उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने जो खुलासा किया वो चौंकाने वाला था। सूरज अपनी विधवा मंझली साली से निकाह करना चाहता था। ससुराल वालों और अभिभावकों पर शादी का दबाव बनाने के उद्देश्य से उसने अपने साले के अपहरण की साजिश रची।

 टीम ने ऐसे दी दबिश

सूरज कुमार की निशानदेही पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पिंटू कुमार और संतोष सिंह को गिरफ्तार किया। इन्हीं दोनों आरोपियों ने बच्चे को छिपाकर रखा था। पुलिस ने इनके पास से चंदन कुमार को पूरी तरह सुरक्षित बरामद कर लिया है।

पुलिस का बयान

मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार शिवशीष ने बताया:

> प्राथमिकी दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस टीम ने पेशेवर तरीके से काम करते हुए बच्चे को बरामद किया है। इस कांड में शामिल सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।”

Share via
Share via