अग्रवाल बंधुओं का हत्यारा लोकेश चौधरी नें किया सरेंडर.

Team Drishti.

राँची के अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के दफ्तर में हुए दो भाइयों की हत्या का मुख्य अभियुक्त लोकेश चौधरी नें आज कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। लोकेश चौधरी करीब 20 महीनें से फरार चल रहा था।

गौरतलब है कि अग्रवाल बंधुओं की हत्या का आरोपी लोकेश चौधरी की तलाश में रांची पुलिस कई महीनों से इधर उधर भटक रही थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। लोकेश चौधरी द्वारा इस मामले में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर अग्रिम जमानत देने की गुहार भी लगाई थी, लेकिन कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी।

गौरतलब है कि लोकेश चौधरी राँची के अशोक नगर में एक चैनल चला रहा था, और उसनें अग्रवाल बंधुओं से पैसा ले रखा था, और इसी लेन देन के क्रम में व्यवसायी हेमंत अग्रवाल व भाई महेंद्र अग्रवाल को 6 मार्च 2019 को अपने दफ्तर में बुलाया था और दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हत्या के करीब छह महीने बाद लोकेश चौधरी के प्राइवेट बॉडीगार्ड सुनील सिंह उर्फ सुनील कुमार को बोकारो थर्मल के बीटीपीएस थाना क्षेत्र के डीवीसी कॉलोनी से गिरफ्तार किया था।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow