Major breakthrough for Ranchi Police: Gang targeting mobile towers arrested; four individuals, including a former Jio site manager, apprehended.

रांची पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोबाइल टावरों को निशाना बनाने वाला गिरोह गिरफ्तार, पूर्व जियो साइट मैनेजर समेत 4 दबोचे गए

Major breakthrough for Ranchi Police: Gang targeting mobile towers arrested; four individuals, including a former Jio site manager, apprehended.
Major breakthrough for Ranchi Police: Gang targeting mobile towers arrested; four individuals, including a former Jio site manager, apprehended.

रांची : रांची पुलिस ने मोबाइल टावरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में जियो कंपनी का पूर्व साइट मैनेजर भी शामिल है, जिसे टावरों में लगे महंगे उपकरणों की पूरी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से टावरों से चोरी किए गए कई उपकरण, पांच बैटरियां और एक बलेनो कार जब्त की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के निर्देश पर ग्रामीण एसपी के मार्गदर्शन में डीएसपी खलारी रामनारायण चौधरी और इंस्पेक्टर जय प्रकाश राणा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच की। तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल नंबरों के विश्लेषण के आधार पर तौफिक अंसारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने अपने अन्य साथियों अकमल अंसारी, मुबारक अंसारी और कबाड़ी बाला गौरी कुमार के साथ मिलकर मोबाइल टावरों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, तौफिक अंसारी पहले जियो कंपनी में साइट मैनेजर के रूप में काम कर चुका है और उसे मोबाइल टावरों में लगे कीमती उपकरणों की विस्तृत जानकारी थी। इसी जानकारी का फायदा उठाकर वह अपने साथियों के साथ विभिन्न इलाकों में चोरी करता था और चोरी के सामान को कांके क्षेत्र के रेंडोर-पतरातू में कबाड़ी को बेच देता था।

RKDF
Adv

पुलिस ने बताया कि गिरोह की गिरफ्तारी से रांची जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज कुल 33 कांडों का खुलासा हुआ है। इनमें कांके, पिठौरिया, नगड़ी, ओरमांझी, सिकिदिरी, अनगड़ा, मांडर, चान्हों, इटकी, बेड़ो, लापुंग, बुंडू और राहे थाना क्षेत्रों में दर्ज मामले शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में अकमल अंसारी (29), तौफिक अंसारी (30), मुबारक अंसारी (26) और गौरी कुमार (27) शामिल हैं। तौफिक और अकमल के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तौफिक पर पश्चिम बंगाल के मालदा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है, जबकि अकमल के खिलाफ गुमला और अनगड़ा में मामले दर्ज हैं।

बरामद सामानों में तीन मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बलेनो कार (JH01EL-4898), लगभग 95 फीट केबल, तीन आरएम मशीन, एक बैटरी चार्जिंग मशीन और मोबाइल टावर की पांच बैटरियां शामिल हैं।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now