आजसू छात्र संघ रजिस्ट्रेशन फीस माफी को ले प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा.

आजसू छात्र संघ रजिस्ट्रेशन फीस माफी को ले प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

★ आपकी पसंद

✓ भरोसेमंद खबरें

⚡ ताज़ा अपडेट

गिरीडीह : आजसू छात्र संघ डुमरी इकाई ने मंगलवार को पीएन इंटर कॉलेज डुमरी में 12वीं रजिस्ट्रेशन फीस माफी को ले प्रिंसिपल को ज्ञापन सौंपा।विनोबा भावे विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सचिव सह सांसद प्रतिनिधि पिंटू कुमार ने बताया कि देश में कोरोना-19 लेकर हम बेरोजगारी की बहुत बड़ी समस्या उत्पन्न हो गई है। हम सब गरीब परिवार से रहने वाले हैं जो कि पूरे एक वर्ष से हम सबों के माता पिता घर पर बैठे हैं जिनसे किसी प्रकार की कोई आर्थिक आय की कोई सुविधा नहीं है जिसके कारण हम अपने कॉलेज ट्यूशन फीस देने में असमर्थ हैं लेकिन 12वीं की फॉर्म भरने की तारीख नजदीक आने से घर में रह रहे अभिभावकों के समक्ष आर्थिक समस्याएं पैदा हो गई है।

अनुरोध किया गया है कि छह महीने की मासिक शुल्क लेकर फॉर्म भरने की अनुमति दी जाए। इस दौरान कॉलेज के पूर्व छात्र संघअध्यक्ष आकाश महतो, पवन कुमार, विजय साव, निशा कुमारी, मनीषा कुमारी, सुमित्रा कुमारी, राहुल कुमार, रोहित कुमार, कोमल कुमारी, अजय कुमार, कपिल सिंह, सुमित कुमार मेहता आदि उपस्थित थे।

गिरिडीह, दिनेश.

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now