'My problems aren't getting resolved...' – Female police outpost in-charge's Instagram video goes viral; probe ordered.

‘अपनी समस्याएं नहीं सुलझ रहीं…’ लेडी चौकी प्रभारी का इंस्टाग्राम वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Share
Link copied
'My problems aren't getting resolved...' – Female police outpost in-charge's Instagram video goes viral; probe ordered.
‘My problems aren’t getting resolved…’ – Female police outpost in-charge’s Instagram video goes viral; probe ordered.

भोपाल/दमोह: मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला अधिकारी का सोशल मीडिया पर साझा किया गया वीडियो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। दमोह जिले की जबलपुर नाका चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए एक वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मुख्यालय ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए हैं।

वायरल वीडियो में प्रियंका पटेल एक ट्रेंडिंग ऑडियो के साथ नजर आती हैं। वीडियो पर लिखा संदेश था— “खुद की समस्याएं सुलझ नहीं रहीं हैं और नौकरी दूसरों की समस्या सुलझाने वाली…”। इस पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। मामला तूल पकड़ता देख उन्होंने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से हटा दिया, लेकिन तब तक इसकी क्लिप विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फैल चुकी थी।

जानकारी के अनुसार, प्रियंका पटेल वर्तमान में दमोह जिले की जबलपुर नाका चौकी की प्रभारी हैं। करीब चार महीने पहले उन्हें इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इससे पहले वह गैसाबाद थाने में पदस्थ थीं, जहां से उनका तबादला पुलिस लाइन कर दिया गया था। इससे पूर्व वह दमोह कोतवाली में भी अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

प्रियंका पटेल इंस्टाग्राम पर “Lady Officer Priyanka Patel 21” नाम से सक्रिय हैं, जहां उनके दो हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग ने उनके सोशल मीडिया पोस्ट और उससे जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।