named-accused-molestation-threatening-case-arrested

छेड़छाड़ और धमकी के मामले में नामजद आरोपी गिरफ्तार

Share
Link copied
named-accused-molestation-threatening-case-arrested
named-accused-molestation-threatening-case-arrested

सिमडेगा: कुरडेग थाना क्षेत्र में महिला के साथ छेड़छाड़ और धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला ने लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया था कि 15 सितंबर 2026 को करीब 11 बजे दिन में वह सुनसान जंगल में बकरी चरा रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने गलत नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की और धमकी दी।

RKDF
advertisement

महिला के आवेदन के आधार पर कुरडेग थाना में कांड संख्या 38/2026, दिनांक 23 सितंबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 76, 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने संभावित ठिकानों पर छापेमारी की।

Advertisment
Advertisment

कार्रवाई के दौरान नामजद आरोपी रामविलास प्रधान (48 वर्ष), पिता स्व. जगरनाथ प्रधान, थाना कुरडेग, जिला सिमडेगा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ABOUT THE AUTHOR
शंभू कुमार सिंह

शंभू कुमार सिंह

रिपोर्टर

शंभू कुमार सिंह सिमडेगा के रहने वाले हैं ये 1995 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत है दैनिक जागरण जिला प्रभारी, भास्कर दैनिक का जिला प्रभारी, सहित की भी चैनल के साथ में अन्य महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लगातार सक्रिय रहे है । समाचार संकलन विशेष लेख फीचर व अन्य क्षेत्रों में भी विशेष पकड़।