लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध नियंत्रण पर एसपी का जोर

सिमडेगा: जिले में अपराध नियंत्रण, जनसुरक्षा और लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान को लेकर गुरुवार को पुलिस समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसपी श्रीकांत एस. खोटरे ने थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने 60 से 90 दिनों के भीतर लंबित कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने, वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग करने तथा अपराध नियंत्रण के लिए नियमित गश्ती और रात्रि चेकिंग बढ़ाने का निर्देश दिया। संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की जांच के साथ ओवरस्पीडिंग के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में मालखाना, स्थायी वारंट, केस डायरी अपलोड, न्यायालयीय आदेश, पासपोर्ट एवं चरित्र सत्यापन से जुड़े मामलों की समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित डाटा को e-DAR में दर्ज करने तथा चोरी या गुम हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए CEIR और साक्ष्य संकलन में e-Sakshya का प्रभावी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया।

‘मोर पुलिस मोय पुलिस’ अभियान के तहत मानव तस्करी, साइबर अपराध, डायन प्रथा, महिला एवं बाल सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और सर्पदंश से बचाव को लेकर लगातार जनजागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

एसपी ने भूमि विवादों के त्वरित समाधान के लिए प्रत्येक मंगलवार को अंचल कार्यालय में आयोजित भूमि विवाद निवारण शिविर में थाना प्रभारियों को समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की समस्याओं की भी समीक्षा की गई और उनके शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

तालाब में डूबने से छात्र की मौत, वनांचल शिशु विद्या मंदिर प्रशासन ने रखा पक्ष
प्रबंधन का दावा- सुरक्षा में नहीं हुई लापरवाही, गेंद निकालने के दौरान तालाब में गिरा था छात्र हजारीबाग। शहर के जबरा रोड…

मेडिकल कॉलेजों में बढ़ेंगी यूजी-पीजी सीटें, फैकल्टी और स्टाफ का होगा पुनर्गठन
रांची: राज्य के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। सीटों में वृद्धि…
















