डर कर भागे नक्सली
झारखंड के लातेहार और लोहरदगा जिले की सीमा पर अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र जामडीह गांव के जंगल में रविवार की शाम उग्रवादी संगठन टीपीसी और सुरक्षा बलों के बीच जमकर मुठभेड़ हुई। टीपीसी के उग्रवादियों के साथ पुलिस बल की हुई इस मुठभेड़ की घटना में किसी के हताहत की सूचना नहीं है, पर मुठभेड़ स्थल पर खून के धब्बे मिलने से उग्रवादियों के घायल होने की चर्चा बनी हुई है। पुलिस का मानना है की कई नक्सली घायल हुए है और हो सकता है की कुछ की मौत भी हुई हो

















