झारखंड में अब बिना रिश्वत के होगा काम एंटी करप्शन ब्यूरो ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, नंबर पर तुरंत करें शिकायत होगा समाधान।
झारखंड में अब बिना रिश्वत के होगा काम एंटी करप्शन ब्यूरो ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, नंबर पर तुरंत करें शिकायत होगा समाधान।

रांची:झारखंड के वैसे सरकारी दफ्तर जहां रिश्वत लेने देने की आशंका होती है उन तमाम दफ्तरों में एंटी करप्शन ब्यूरो के द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन बोर्ड लगाए जाएंगे। अगले एक सप्ताह के भीतर हेल्पलाइन बोर्ड दफ्तर में लगा दिए जाएंगे। बोर्ड पर हेल्पलाइन नंबर लिखा रहेगा जिस पर आम लोग रिश्वतखोरी की शिकायत कर पाएंगे. झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बताया की कोई भी आम इंसान घूसखोर की जानकारी बिना किसी डर के फोन पर दे सकता है। इसके लिए 9431105678, 06512710001 या 1064 पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है।



















