अफीम के साथ एक और नौ किलो अवैध गांजा सहित दो गिरफ्तार.

अफीम के साथ एक और नौ किलो अवैध गांजा सहित दो गिरफ्तार.

सिमडेगा : सिमडेगा पुलिस को कामयाबी मिलने का सिलसिला जारी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मादक अफीम सिमडेगा पुलिस ने बरामद किया है। वही केरसई ग्रामीण क्षेत्र में गांजा पुलिस ने जप्त किया है। गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पुलिस कप्तान डाॅ शम्स तब्रेज ने बताया कि सिमडेगा पुलिस सूचना मिली थी फूल की खेती के नाम पर अफीम का खेती किया जा रहा था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना प्रभारी दयानंद प्रसाद पुलिस बल के साथ छापामारी पिथड़ा बांध टोली में चलाएं इस दौरान 6 कट्ठा में अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट करते हुए 50 पीस अफीम का तैयार फल और करीब 5 ग्राम तैयार है 3 को कब्जे में लेते हुए गोपाल मुंडा सरायकेला निवासी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मामले की जांच जारी है।

वही ओड़िसा से गांजा लेकर लोहरदगा जा रहे लोगों की सुचना पुलिस को मिली। सुचना पर पुलिस ने केरसई थाना क्षेत्र में गहन वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान एक सफेद स्विफ्ट डिजायर रोकी। कार के चालक सहित दो लोग भागने लगे पुलिस ने खदेड़ कर इन्हे पकड़ा। कार के अंदर से नौ पैकेट( नौ किलो) गांजा मिले हैं। एसपी ने बताए कि जब्त गांजा करीब साढ़े चार लाख रूपये मूल्य का है।

सिमडेगा, शम्भू कुमार सिंह

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now