पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिनों में चौथी बार बढ़े दाम; आम आदमी की जेब पर बढ़ा बोझ

देशभर में महंगाई की मार झेल रहे आम लोगों को एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बताया जा रहा है कि पिछले 10 दिनों के भीतर ईंधन की कीमतों में यह चौथी बढ़ोतरी है, जिससे आम आदमी की परेशानियां और बढ़ गई हैं। नई दरें लागू होने के बाद कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के करीब पहुंच गया है, जबकि डीजल भी लगातार महंगा होता जा रहा है।
पश्चिम एशिया संकट का असर
विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी तनाव और संकट के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। इसका सीधा असर भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों पर पड़ रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, रिफाइनिंग मार्जिन में कमी और रुपये की कमजोरी के कारण ईंधन की कीमतें बढ़ानी पड़ रही हैं।
आम लोगों पर बढ़ेगा बोझ
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से सिर्फ वाहन चालकों पर ही असर नहीं पड़ेगा, बल्कि परिवहन लागत बढ़ने के कारण रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम भी बढ़ सकते हैं। ऐसे में खाद्य सामग्री, सब्जियां और अन्य जरूरी सामान महंगे होने की आशंका है।
















