puja singhal

निलंबित आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल (puja singhal)को जमानत के लिए करना होगा इंतजार अगली सुनवाई तीन अगस्त को

Share
Link copied
निलंबित आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल (puja singhal) की जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई । सुनवाई के दौरान ED ने अपना पक्ष रखने के लिए अदालत से समय मांगा । अदालत ने ED के पक्ष सुनने के बाद अगली तारीख तीन अगस्त तय की है यानी अगली सुनवाई तीन अगस्त को होगी । गौरतलब है की पूजा सिंघल की जमानत याचिका जून के अंतिम सप्ताह में दायर की गयी थी. इसके बाद जमानत याचिका पर दो बार सुनवाई हो चुकी है.
जाहिर है ली ईडी की विशेष अदालत में पहली बार हुई सुनवाई में प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से एक सप्ताह का समय मांगा गया था. इसके बाद ईडी ने अदालत में पांच हजार पृष्ठों की चार्जशीट फाइल की. इसमें पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा, सीएम सुमन कुमार समेत सात लोगों को आरोपी बनाया गया था. दूसरी बार जमानत याचिका पर सुनवाई होने के दौरान पूजा सिंघल के अधिवक्ता ने कोर्ट से एक सप्ताह का समय मांगा था. आज तीसरी बार है जब जमानत याचिका पर ईडी की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। बताते चलें कि छह मई को रांची समेत पूजा सिंघल के 25 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गयी थी. और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया गया था ।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow