RAMGADH

RAMGADH: निर्माणाधीन सिदो कान्हू स्टेडियम का उपायुक्त ने किया निरीक्षण ,स्वतंत्रता दिवस के आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Share
Link copied

RAMGADH: सोमवार को उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने बाजारटांड़ रामगढ़ स्थित निर्माणाधीन सिदो कान्हू स्टेडियम का निरीक्षण किया।

इस दौरान उपायुक्त ने सिदो कान्हू स्टेडियम में निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के लिए मैदान को तैयार करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

मौके पर उपायुक्त ने मैदान के जमीन समतलीकरण का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने निर्माण कार्यों में गति लाते हुए ससमय स्टेडियम तैयार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल एवं सहायक अभियंता भवन प्रमंडल रामगढ़ को स्टेडियम के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर गेट लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने मैदान में साफ सफाई बनाए रखने को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित रूप से स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा करने एवं कार्यों में गति लाते हुए जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow