रामगढ़ कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल वर्मा का रिम्स रांची में हुआ निधन.

रामगढ़ कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल वर्मा का रिम्स रांची में हुआ निधन.

रामगढ़ : कार्यपालक दंडाधिकारी राहुल वर्मा का रिम्स रांची में निधन हो गया। उपायुक्त ने कहा राहुल वर्मा का जाना पूरे जिला प्रशासन के लिए एक गहरा शोक है। रामगढ़ जिले में कार्यपालक दंडाधिकारी सह प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी एवं सामान्य शाखा के पद पर पदस्थापित थे।राहुल वर्मा का रविवार की सुबह रिम्स अस्पताल, रांची में निधन हो गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

स्व राहुल वर्मा कोरोना से संक्रमित थे और स्वास्थ्य बिगड़ने के उपरांत उपायुक्त द्वारा रिम्स प्रबंधन से संपर्क कर उन्हें शुक्रवार को रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान जिला प्रशासन की ओर से लगातार रिम्स ट्रामा सेंटर के चिकित्सकों के साथ संपर्क कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही थी।

उपायुक्त श्री संदीप सिंह ने कहा कि राहुल वर्मा के निधन से जिला प्रशासन रामगढ़ और उनके परिवार के लिए गहरा शोक है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, इस मुश्किल घड़ी में जिला प्रशासन रामगढ़ उनके शोकाकुल परिवार के साथ है।

रामगढ़, आकाश/अशोक

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now