Three shopkeepers of a jewellery shop are involved in the theft case, police got a big success.

2 करोड़ लेवी मामले में रांची(Ranchi) पुलिस को बड़ी सफलता चार गिरफ्तार

Share
Link copied

आकाश शर्मा

रांची (Ranchi) तुपुदाना ओपी क्षेत्र के नूड्ल्स फैक्टरी के मालिक पवन सिंह से 2 करोड़ लेवी मामले में रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी किशोर कौशल को मिली गुप्त सूचना पर गठित टीम को यह सफलता मिली है। गिरोह का मास्टरमाइंड नगड़ी निवासी तस्लीम अंसारी और शिवशंकर केसरी है। उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने दी। उन्होंने कहा कि दोनों ने मिलकर पूरी प्लानिंग की। इसके बाद इनलोगों ने पुलिस से बचने के लिए पीएलएफआई के नाम का इस्तेमाल किया है। घटना में इस्तेमाल मोबाइल और सिम भी फर्जी नाम-पते पर लिया है। इसके अन्य 2 गिरफ्तार लोगों में सुहैल अंसारी और मंजूर आलम शामिल है। इस मामले का खुलासा करने में हटिया डीएसपी राजा मित्रा के नेतृत्व में तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह और अन्य टीम के साथ एसएसपी की क्यूआरटी लगातार छापेमारी कर रही थी।क्या है मामलातुपुदाना इलाके में रहने वाले पवन सिंह से पीएलएफआई के एरिया कमांडर राजेश गोप ने संगठन चलाने के नाम पर 2 करोड़ रंगदारी मांगी थी। पवन सिंह नूड्ल्स फैक्ट्री के मालिक है। उनका तुपुदाना के इंसलरी एरिया में कारोबार संचालित है। यह रकम एरिया कमांडर ने फ़ोन कॉल कर पवन सिंह से मांगा है। घटना में बाद पवन ने मामले की जानकारी तुपुदाना ओपी प्रभारी मीरा सिंह को दी थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow