Ranchi News:-शिवरात्रि को लेके राजधानी में सुरक्षा की तयारी पूरी , भड़काऊ पोस्ट को भेजने वालो पे होगी सख्त करवाई

Ranchi News:-शिवरात्रि को लेके राजधानी में सुरक्षा की तयारी पूरी , भड़काऊ पोस्ट को भेजने वालो पे होगी सख्त करवाई

Share
Link copied

Ranchi News

Drishti  Now  Ranchi

पलामू जिले में महाशिवरात्रि से पहले हुई झड़प के बाद रांची की पुलिस भी सतर्क हो गई है। महाशिवरात्रि को लेकर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। वहीं, 200 जवानों को रांची की सुरक्षा में तैनात किया गया है|

रांची एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि राजधानी में बेहद भव्य तरीके से शिवरात्रि का आयोजन होता है। इस दौरान शिव बारात भी निकाली जाती है। ऐसे में सभी को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए गए हैं। शहरी और ग्रामीण थानेदारों को संवेदनशील इलाकों पर विशेष फोकस रखने को कहा गया है। साथ ही थानेदार खुद अपने-अपने क्षेत्र में गश्त लगाते रहें, इसे लेकर भी निर्देश जारी किए गए है।
सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वे किसी प्रकार की सूचना मिलने के बाद अपने आसपास के थाना प्रभारी और डीएसपी से संपर्क स्थापित कर सुरक्षा सुनिश्चित करें। इसके अलावा सभी को पीसीआर और टाइगर पुलिस के भी लगातार संपर्क में रहने को कहा गया है। शिव बारात के दौरान सुरक्षा के लिए मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल प्रदान किया गया है, जिनकी तैनाती की जाएगी।

शिवरात्रि के मद्देनजर सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। इसके लिए साइबर सेल में एक स्पेशल टीम बनी है, जो भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर नजर रख रही है। एसएसपी ने बताया कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वाले और सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणी और पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। एसएसपी के अनुसार अनुसार सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कई ग्रुप के एडमिन को पहले से बता दिया गया है कि अगर भड़काऊ पोस्ट किया तो कार्रवाई की जाएगी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow