Ranchi News:-हरमू हाउसिंग कॉलोनी में होटल शुभम से एक युवती ने लगाई छलांग , पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी
Ranchi News
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!प्रेरणा चौरसिया
Drishti Now Ranchi
रांची के एक होटल की तीसरी मंजिल से गिरने के बाद एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में जहां उसे भर्ती कराया गया है वहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की गिर गई या किसी तरह की दुर्घटना हुई।
हादसा नहीं , आत्महत्या की कोशिश
होटल के कई लोगो का दावा है कि लड़की ने छलांग लगा दी। इस हादसे के बाद हटिया डीएसपी राजा कुमार मित्रा और अरगोड़ा थाने पहुंचे और जांच शुरू की. यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि लड़की जानबूझकर होटल की तीसरी मंजिल से कूदी या फिर नीचे गिर गई। होटल में ठहरने के लिए युवती द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों की जांच की।
होटल के कमरे से मिली शराब की बोतल
अरगोड़ा थानाक्षेत्र अंतर्गत बिजली ऑफिस के पीछे शुभम होटल है, हादसा इसी होटल में हुआ है। लड़की की पहचान पूजा के रूप में की गयी है। पूजा पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले की रहने वाली है।लड़की ने बीती रात तकरीबन 12 बजे होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगाई। होटल में काम कर रहे कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। लड़की की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने होटल में लगे सीसीटीवी का डीवीआर जब्त कर लिया है और उसकी जांच कर रही है। पुलिस ने उस कमरे की भी तलाशी ली जहां लड़की ठहरी थी। कमरे में शराब की बोतल मिली है। होटल में पूजा के अलावा और 3 लड़कियां भी थी। पुलिस उन लड़कियों से भी पूछताछ कर रही है।
हमारे व्हाट्सप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पे क्लिक करे :-
https://chat.whatsapp.com/KgR5pCpPDa65iYZy1qW9jo

















