राँची पुलिस ने सुलझाई महिला हत्या की गुत्थी: जादू-टोना के शक में भाभी को सुपारी पर गोली मारी, चूल्हे में जलाकर हादसा दिखाया

राँची पुलिस ने सुलझाई महिला हत्या की गुत्थी: जादू-टोना के शक में भाभी को सुपारी पर गोली मारी, चूल्हे में जलाकर हादसा दिखाया

Share
Link copied

राँची जिले के तमाड़ थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध मौत का मामला अब क्रूर सुपारी किलिंग में बदल गया है। पुलिस ने मात्र कुछ दिनों में इस वारदात का पर्दाफाश कर छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। मृतिका एतवारी कुमारी (भाभी) को जादू-टोना करने के शक में उसके देवर सोनाराम लोहरा ने सुपारी देकर मार डाला। हत्या के बाद शव को चूल्हे में जलाकर इसे दुर्घटना का रूप दिया गया था।

1 फरवरी 2026 को तमाड़ थाना अंतर्गत ग्राम तालाडीह (पो. मानकीडीह) में एतवारी कुमारी की मौत चूल्हे की आग में जलने से होने की सूचना मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रिम्स राँची भेजा गया। 2 फरवरी को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत आग से नहीं, बल्कि सिर में गोली लगने से हुई है।

इसके बाद तमाड़ थाना में कांड संख्या 10/2026 दर्ज किया गया, जिसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 118(2), 238, 326/3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 27 शामिल हैं। राँची पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल गठित किया गया। टीम ने ग्राम तालाडीह, नुरीडीह और राँची के नामकुम क्षेत्र से छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनाराम लोहरा, सोमा लोहरा, लखीचरण मुण्डा, कालीचरण लोहरा, अमित लोहरा और विष्णु महतो शामिल हैं

पूछताछ में अभियुक्तों ने अपराध कबूल लिया। सोनाराम लोहरा को शक था कि उसकी भाभी एतवारी कुमारी जादू-टोना जानती है और इसी ने उसके दो बच्चों को मार डाला। बदला लेने के लिए उसने भाभी की हत्या की योजना बनाई। अमित लोहरा ने शूटर विष्णु महतो से संपर्क किया, जिसने 2 लाख रुपये में हत्या के लिए हामी भरी।

1 फरवरी शाम को अमित लोहरा, विष्णु महतो और बबलू महतो उर्फ देव कुमार महतो मृतिका के घर पहुंचे। पहले से मौजूद सोनाराम, सोमा, लखीचरण और कालीचरण के साथ मिलकर विष्णु महतो ने एतवारी कुमारी को गोली मार दी। बाद में सोनाराम, सोमा और कालीचरण ने शव को चूल्हे में डालकर जला दिया, ताकि गोली का निशान छिप जाए और मौत आगजनी का हादसा लगे।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow