देवघर में सड़क हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालु घायल, 2 की हालत नाजुक

देवघर में सड़क हादसा: कार और ट्रक की टक्कर में 6 श्रद्धालु घायल, 2 की हालत नाजुक

देवघर : झारखंड के देवघर में एक बार फिर सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शहर के बसुआडीह चौक पर एक कार और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर में कार सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मिली जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के रहने वाले अजय पटेल, प्रदीप यादव, उपेंद्र प्रताप सिंह, मनोज पटेल, प्रदीप राय और संदीप श्रावणी मास में बाबाधाम पूजा-अर्चना के लिए देवघर आए थे। डिजायर कार से बाबाधाम में पूजा करने के बाद वे बासुकीनाथ धाम गए और वहां पूजा-अर्चना कर वापस देवरिया लौट रहे थे। बसुआडीह चौक पर उनकी कार की सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, समय रहते एयरबैग खुलने के कारण कार चालक और सामने बैठे यात्री की जान बच गई, लेकिन उन्हें गंभीर चोटें आईं। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित फरार हो गया। जसीडीह पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now