Saraikela: Fugitive wanted in robbery case arrested after 17 years

सरायकेला : 17 साल से फरार लूटकांड का स्थायी वारंटी गिरफ्तार 

Saraikela: Fugitive wanted in robbery case arrested after 17 years

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायकेला-खरसावां: फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सरायकेला-खरसावां पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। राजनगर थाना क्षेत्र में दर्ज लूटकांड में वर्ष 2009 से फरार चल रहे स्थायी वारंटी राजू लोहार, पिता गंगा लोहार, निवासी सिनी, राजनगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

RKDF
ADV

पुलिस के मुताबिक राजू लोहार लंबे समय से फरार था और करीब 17 वर्षों से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसके खिलाफ राजनगर थाना क्षेत्र में लूट से संबंधित मामला दर्ज है। इसके अलावा चाईबासा मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दर्ज एक अन्य मामले में भी वह वांछित बताया गया है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

पुलिस को आरोपी के ठिकाने के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना का सत्यापन करने के बाद पुलिस टीम ने रणनीति बनाकर संबंधित ठिकाने पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने राजू लोहार को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की और आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now