रांची में नाबालिग के साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला, 49 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
धुर्वा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग और अश्लील वीडियो वायरल करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए 49 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सिमडेगा जिले की रहने वाली पीड़िता को आरोपी ने पिछले पांच वर्षों से अपने पास रखा था। इस दौरान उसका यौन शोषण किया गया और ब्लैकमेलिंग के लिए अश्लील वीडियो बनाए गए। पीड़िता की मदद धुर्वा के एक परिवार और सोशल एक्टिविस्ट बैद्यनाथ ने की, जिनके सहयोग से वह पुलिस थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
धुर्वा पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है, और लोग दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



















