20260125 082959

जन अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता सबसे बड़ा हथियार: विधायक भूषण बाड़ा

शंभू कुमार सिंह 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोलेबिरा/सिमडेगा : कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में कोलेबिरा प्रखंड में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य मनरेगा बचाओ संग्राम, पेसा कानून की नियमावली तथा एसआईआर (Special Intensive Revision of Electoral Rolls) पर जागरूकता फैलाना और प्रशिक्षण प्रदान करना था।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सह विधायक भूषण बाड़ा के नेतृत्व में कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी और महिला जिला अध्यक्ष सह जिप सदस्य जोसिमा खाखा सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए।

विधायक भूषण बाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मनरेगा गरीब, मजदूर और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। इसे कमजोर करने की किसी भी कोशिश के खिलाफ संगठित संघर्ष आवश्यक है। उन्होंने पेसा कानून (Panchayats Extension to Scheduled Areas Act, 1996) को आदिवासी समाज के पारंपरिक अधिकारों को लौटाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने जोर दिया कि इस कानून की सही जानकारी ग्राम स्तर तक पहुंचने तक इसका लाभ अधूरा रहेगा। साथ ही, एसआईआर प्रक्रिया पर बल देते हुए कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ी है, इसलिए ब्लॉक लेवल ऑफिसर (बीएलओ) की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी ने पेसा कानून को आदिवासी अस्मिता और स्वशासन की आत्मा करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायतों और बूथ स्तर तक जागरूकता फैलाकर लोकतंत्र को और मजबूत किया जा सकता है। मनरेगा के तहत मजदूरों को समय पर काम और मजदूरी दिलाना सभी जनप्रतिनिधियों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

महिला जिला अध्यक्ष जोसिमा खाखा ने महिलाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि पेसा कानून और मनरेगा में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी अहम है। यदि महिलाएं जागरूक होंगी, तो योजनाओं का लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचेगा। उन्होंने महिलाओं से पंचायत और सामाजिक कार्यों में आगे आने की अपील की।

शिविर में एसआईआर को लेकर बीएलओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जिप सदस्य समरोम पौल तोपनो, डॉ. इम्तियाज हुसैन और।सुचिता तिर्की ने मतदाता सूची के अद्यतन, सत्यापन प्रक्रिया तथा फील्ड स्तर की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुलभ नेल्शन डुंगडुंग, विधायक प्रतिनिधि।शमी आलम, शकील अहमद, रवेल लकड़ा, जमीर हसन, प्रिंस खान, सजदा खातून, उर्मिला केरकेट्टा, प्रतिमा कुजूर, अमृत डुंगडुंग, फुल्केरिया डांग, महिला प्रखंड अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा, मंडल अध्यक्ष जोसेफ सोरेंग, राकेश कोनगाड़ी सहित कोलेबिरा प्रखंड के सभी 11 पंचायतों के पंचायत अध्यक्ष और बीएलओ उपस्थित रहे।

Share via
Share via