दुर्गा पूजा को लेकर सिमडेगा पुलिस अलर्ट, पंडाल से विसर्जन तक रहेगी कड़ी निगरानी

सिमडेगा: दुर्गा पूजा के दौरान जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सिमडेगा पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्रीकांत राव खोटरे की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार में सभी थाना एवं ओपी प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। इसमें पूजा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

एसपी ने सभी पूजा पंडालों में महिला और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश-निकास द्वार, पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे, पार्किंग, अग्निशमन उपकरण और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित कराने को कहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पूर्व अनुमति लेने, निर्धारित समय का पालन करने और ध्वनि मानकों का अनुपालन कराने का भी निर्देश दिया गया।

विसर्जन जुलूस को लेकर भी पुलिस को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया। एसपी ने पूजा समितियों के साथ बैठक कर जुलूस का मार्ग, समय और विसर्जन स्थल पहले से निर्धारित करने को कहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो। त्योहार के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की आवश्यकता का आकलन करने और रात्रि गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया। एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान तेज करने के साथ अवैध शराब के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई करने को कहा गया।

महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए छिनतई, वाहन चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की विशेष निगरानी रखने को कहा गया। बैठक में डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह, एसडीपीओ धर्मदेव पासवान, पुलिस निरीक्षक ईसी बागे सहित जिले के सभी थाना एवं ओपी प्रभारी और पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

चाकुलिया के जंगल में साल के पेड़ों की कटाई पर गोस्वामी ने जताई चिंता, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जमशेदपुर: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झारखंड में वन संपदा और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा को लेकर राज्य…

एनक्यूएएस प्रमाणन में झारखंड की बड़ी छलांग, 2% से बढ़कर 55.65% हुआ प्रमाणन
रांची: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) झारखंड के गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) के क्षेत्र…
















