सिमडेगा : एमवीआई के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

सिमडेगा : एमवीआई के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

Share
Link copied

सिमडेगा: एमवीआई के नेतृत्व में चला वाहन चेकिंग अभियान

बगैर परमिट के बसों का संचालन करने वालों पर होगी कार्यवाही:-डीटीओ


नरेश शर्मा
सिमडेगा के कोलेबिरा प्रखंड में उपायुक्त कंचन सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन विभाग के द्वारा गुरुवार को मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।वाहन चेकिंग अभियान कोलेबीरा थाना क्षेत्र के देवनदी मोड़ के समीप चलाया गया। इस अभियान के दौरान छोटे बड़े दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया एवं व्यावसायिक वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में वैसे वाहन चालक जो बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन का चालन कर रहे थे,उनपर जुर्माना किया गया। साथ ही जिन वाहनों के कागजात अधूरे पाए गए उन वाहनों पर भी जुर्माना किया गया। जानकारी देते हुए मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन ने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के दौरान कुल 28 वाहनों की जांच की गई। जिनसे ₹51,250 का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने वाहन चालकों से अपने-अपने वाहनों के कागजात को जल्द दुरुस्त करने की हिदायत दी।साथ ही कहा कि अगली बार से पकड़े जाने पर वाहनों को जब्त किया जाएगा।

इधर जिला परिवहन पदाधिकारी संजय कुमार बखला ने बस संचालकों को हिदायत देते हुए कहा कि वैसे बस संचालक जिनके पास वैद्य रोड परमिट नहीं है एवं बगैर परमिट के बसों का संचालन कर रहे हैं। वैसे बसों के संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी बस संचालकों को एक हफ्ते के अंदर अपने-अपने बसों के कागजातों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया है अन्यथा जांच के दौरान पकड़े जाने पर मोटरयान अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की बात कही।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow