Six members of a family fell ill after eating wild mushrooms; four children and two women have been hospitalized.

जंगली खुखड़ी खाने से एक परिवार के छह लोग बीमार, चार बच्चे और दो महिलाएं अस्पताल में भर्ती

Six members of a family fell ill after eating wild mushrooms; four children and two women have been hospitalized.
Six members of a family fell ill after eating wild mushrooms; four children and two women have been hospitalized.

कोडरमा: डोमचांच प्रखंड के मधुबन गांव में जंगली खुखड़ी खाने के बाद एक ही परिवार के छह सदस्यों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों में चार बच्चे और दो महिलाएं शामिल हैं। खुखड़ी खाने के कुछ ही समय बाद सभी को पेट दर्द के साथ तेज उल्टियां होने लगीं। परिजनों ने सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
RKDF
advertisement

परिवार की बुजुर्ग सदस्य शकुंतला देवी के मुताबिक, बुधवार को वह अपने बेटे निर्मल यादव के साथ खेत में धान रोपने गई थीं। शाम को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि बच्चे और बहुएं लगातार उल्टियां कर रहे थे। पूछने पर पता चला कि शाम में जंगली खुखड़ी खाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजनों का कहना है कि बीमार सदस्यों को 20 से अधिक बार उल्टी हुई। इसके बाद आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया।

Kashmir
advertisement

सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. नीरज शाहा ने मरीजों की जांच कर आवश्यक उपचार शुरू किया। चिकित्सक के अनुसार, लक्षण फूड पॉइजनिंग से मेल खाते हैं और जंगली खुखड़ी के सेवन को इसका संभावित कारण माना जा रहा है। बीमार लोगों में 13 वर्षीय नैतिक कुमार, 12 वर्षीय सूरज कुमार, 10 वर्षीय उज्जवल कुमार, 16 वर्षीय मौसम कुमारी, 30 वर्षीय मुन्नी देवी और 36 वर्षीय संगीता देवी शामिल हैं। मुन्नी देवी का उपचार घर पर किया गया, जबकि अन्य मरीजों को सदर अस्पताल में चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।

फिलहाल सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। चिकित्सक बच्चों और महिलाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों में जंगली मशरूम और खुखड़ी के सेवन को लेकर भी सतर्कता बढ़ गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now