Special inspection drive conducted at meat and chicken shops in Simdega; warning issued against unlicensed operations.

मीट-चिकन दुकानों पर चला विशेष जांच अभियान, बिना लाइसेंस कारोबार पर चेतावनी

Share
Link copied
Special inspection drive conducted at meat and chicken shops in Simdega; warning issued against unlicensed operations.
Special inspection drive conducted at meat and chicken shops in Simdega; warning issued against unlicensed operations.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: जनस्वास्थ्य सुरक्षा और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सिमडेगा नगर क्षेत्र में मीट एवं चिकन दुकानों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। यह अभियान उपायुक्त सिमडेगा एवं अनुमंडल पदाधिकारी के संयुक्त निर्देश पर अंचल अधिकारी (सदर), नगर परिषद सिमडेगा के प्रशासक तथा खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में संचालित किया गया।

जांच के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी और नगर परिषद से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) प्राप्त करने के साथ वैध खाद्य सुरक्षा लाइसेंस लेने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना वैध लाइसेंस के खाद्य व्यवसाय संचालित करने वालों के खिलाफ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के तहत अधिकारियों ने क्रीड़ा प्रशिक्षण केंद्र, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय, सामटोली तथा मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, कुरडेग रोड का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि प्रशिक्षण संस्थानों में निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। हालांकि संचालकों को पेयजल की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट उपलब्ध रखने, परिसर एवं रसोईघर की स्वच्छता बनाए रखने, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता सुनिश्चित करने, वार्षिक मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र रखने तथा कीट नियंत्रण की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को खाद्य सुरक्षा, संतुलित आहार और भोजन में तेल, चीनी एवं नमक का सीमित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही खाद्य पदार्थों की बर्बादी रोकने तथा तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूर रहने की सलाह भी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने, खाद्य मिलावट पर रोक लगाने और खाद्य सुरक्षा कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ऐसे संयुक्त अभियान नियमित रूप से चलाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या तंबाकू नियमों के उल्लंघन की जानकारी संबंधित विभाग को दें, ताकि समय पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि जनस्वास्थ्य के हित में भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण और कार्रवाई अभियान लगातार जारी रहेंगे।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।