Sri Ram Katha resonates in Simdega during the month of Sawan; grand event to continue until August 25.

सावन में सिमडेगा में गूंज रही श्रीराम कथा, 25 अगस्त तक चलेगा भव्य आयोजन

Share
Link copied
Sri Ram Katha resonates in Simdega during the month of Sawan; grand event to continue until August 25.
Sri Ram Katha resonates in Simdega during the month of Sawan; grand event to continue until August 25.

शंभू कुमार सिंह 

सिमडेगा: पवित्र सावन माह के अवसर पर सिमडेगा शहर के कुंज नगर मंदिर परिसर में भव्य श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है। सावन की पहली सोमवारी से शुरू हुई यह कथा प्रतिदिन शाम 7:30 बजे आयोजित की जा रही है, जो 25 अगस्त तक चलेगी। आयोजन से पूरे क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक माहौल बना हुआ है।

Deoghar
Advertisement

राज्य के प्रसिद्ध रामकथावाचक इंद्रशेखर झा अपने मुखारविंद से भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और रामायण के विभिन्न प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन कर रहे हैं। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन मूल्यों और भारतीय संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

Kashmir vastaralay
Advertisment

कुंज नगर के पूर्व वार्ड सदस्य रामजी यादव ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, प्रकाश, ध्वनि और अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि भगवान शिव को श्रीराम कथा अत्यंत प्रिय है और सावन माह में इसका आयोजन विशेष महत्व रखता है। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंच रहे हैं, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

RKDF
advertisement

आयोजकों के अनुसार, कथावाचक इंद्रशेखर झा पिछले करीब 40 वर्षों से झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में श्रीराम कथा का वाचन कर रहे हैं। उन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटते हैं। आयोजन समिति को विश्वास है कि यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

ABOUT THE AUTHOR
Drishti Now Desk

Drishti Now Desk

Desk

Drishti Now एक स्वतंत्र हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जिसकी प्राथमिक कवरेज झारखंड और बिहार से जुड़ी खबरों पर केंद्रित है। इसके साथ देश और दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर भी समाचार प्रकाशित किए जाते हैं। राजनीति, अपराध, समाज, धर्म, शिक्षा, खेल, प्रशासन, मौसम और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से कवर किया जाता है। Drishti Now का उद्देश्य पाठकों तक महत्वपूर्ण समाचारों और घटनाक्रमों की स्पष्ट, तथ्यपरक और जिम्मेदार जानकारी पहुंचाना है। Drishti Now — नजर हर खबर पर।