पोरदाग के गुरुटांड़ में एक युवक की सन्देहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस.

पोरदाग के गुरुटांड़ में एक युवक की सन्देहास्पद मौत, जांच में जुटी पुलिस.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Google Search
DrishtiNow
को Google पर पसंदीदा स्रोत बनाएं

★ आपकी पसंद

✓ भरोसेमंद खबरें

⚡ ताज़ा अपडेट

गिरीडीह : निमियाघाट थाना क्षेत्र के पोरदाग गुरुटांड़ गाँव मे एक 22 वर्षीय युवक की सन्देहास्पद मौत उसके घर मे ही हो गई, घटना की जानकारी घर वालो द्वारा निमियाघाट पुलिस को दी गई, सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्डम हेतु गिरीडीह भेज दी है।

पुलिस की दूसरी टीम मौत की गुत्थी सुलझाने हेतु घर वालो तथा आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ शुरू कर दी है। मृतक का नाम पिंटू कुमार महतो (22) पिता मोती महतो है। मृतक के पिता के अनुसार उसका पुत्र सुबह 6 बजे छत से गिर गया जिसके कारण उसकी मौत हो गईं, परन्तु ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे है।

फिलहाल पुलिस उस घटना को बड़ी बारीकियों से देखते हूए जांच शुरु कर दी है, फिलहाल जो भी हो, पोस्टमार्डम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का वास्तविकता पता चल पाएगा।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now