पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऐक्शन में इंडियन आर्मी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

पहलगाम आतंकी हमले के बाद ऐक्शन में इंडियन आर्मी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर

Share
Link copied

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा के पास उरी सेक्टर में भारतीय सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दो आतंकवादियों को मार गिराया। यह घटना उरी नाला के सामान्य क्षेत्र में हुई, जहां 2-3 आतंकवादियों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई में भारी गोलीबारी के बाद दोनों आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

आतंकवादियों के पास से दो राइफल, एक आईईडी, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और युद्ध सामग्री बरामद की गई। सेना का ऑपरेशन अभी भी जारी है, और क्षेत्र में होटलों और संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। यह कार्रवाई पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले के बाद की गई, जिसमें 26 पर्यटकों की मौत हुई थी।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow