रांची में शुरू हुई 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन।

रांची में शुरू हुई 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन।

Share
Link copied

The 64th state level Subroto Cup football competition started in Ranchi, inaugurated by Education Minister Ramdas Soren.

झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में रांची के खेलगांव में आयोजित हो रही है राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-26।

रांची, झारखंड 

राजधानी रांची में स्कूली फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए एक बड़ा मंच तैयार हुआ है। 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2025-2026 का भव्य उद्घाटन बुधवार को खेलगांव फुटबॉल प्रैक्टिस मैदान में हुआ।

रांची में शुरू हुई 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन।

इस प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा किया जा रहा है, जिसमें राज्यभर के विभिन्न जिलों की स्कूली टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन समारोह में राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया।

रांची में शुरू हुई 64वीं राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता, शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने किया उद्घाटन।

इस मौके पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी और काके विधायक सुरेश बैठा भी विशेष अतिथि के रूप में मंच पर मौजूद रहे।

रामदास सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि,

सुब्रतो कप जैसी प्रतियोगिताएं न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच देती हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीमवर्क की भावना को भी छात्रों में विकसित करती हैं

प्रतियोगिता में राज्य भर से चयनित छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रही हैं। इसका उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के प्रतिभागियों को समान अवसर प्रदान करना है। प्रतियोगिता के ज़रिए राज्य की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow