आगरा में ताजमहल घूमने आए परिवार की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग को कार में बांधकर छोड़ा वीडियो वायरल

आगरा में ताजमहल घूमने आए परिवार की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग को कार में बांधकर छोड़ा वीडियो वायरल

Share
Link copied

आगरा में ताजमहल घूमने आए परिवार की शर्मनाक करतूत, बुजुर्ग को कार में बांधकर छोड़ा वीडियो वायरल

आगरा, : ताजमहल के दर्शन को आए एक पर्यटक परिवार ने इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया। महाराष्ट्र से आए इस परिवार ने अपने बुजुर्ग परिजन को गमछे से हाथ-पैर बांधकर कार में बंद कर दिया और खुद ताजमहल घूमने निकल गया। भीषण गर्मी और उमस में घंटों कार में बंद रहने के कारण बुजुर्ग की हालत बेहद गंभीर हो गई। घटना तब सामने आई, जब ताजमहल के पश्चिमी गेट की पार्किंग में तैनात गार्ड की नजर संदिग्ध रूप से खड़ी एक कार पर पड़ी। कार के शीशे से झांकने पर गार्ड ने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति बेहोश पड़े हैं, जिनके हाथ-पैर बंधे हुए थे।

 

गार्ड और अन्य कर्मचारियों ने तुरंत कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और पानी पिलाया, लेकिन बुजुर्ग की हालत इतनी खराब थी कि वे कुछ बोल नहीं पा रहे थे। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। कार पर महाराष्ट्र का नंबर प्लेट और ‘महाराष्ट्र शासन’ का स्टिकर लगा था, साथ ही छत पर सामान बंधा हुआ था।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है और कार मालिक की तलाश कर रही है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों में गुस्सा और मानवता पर सवाल खड़े किए हैं।

जाहिर है यह घटना न केवल परिवार की संवेदनहीनता को दर्शाती है, बल्कि समाज में बुजुर्गों के प्रति बढ़ती उपेक्षा को भी उजागर करती है। पुलिस ने इस मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow