The Deputy Commissioner took stock of the preparations for the state level program of Chief Minister Mainiya Samman Yojana.

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने लिया जायजा।

Share
Link copied

उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा 28 दिसंबर 2024 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम में होने वालें राज्यस्तरीय कार्यक्रम मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान कार्यक्रम स्थल में हो रही तैयारियों का जायजा लिया।सारी आवश्यक तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को उपायुक्त ने दिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश।

The Deputy Commissioner took stock of the preparations for the state level program of Chief Minister Mainiya Samman Yojana.
ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश।

उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा आज दिनांक- 26 सितंबर 2024 को ट्रेनिंग ग्राउंड, खोजाटोली, नामकुम रांची में दिनांक- 28 दिसंबर 2024 को होने वाले मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम को लेकर स्थल में हो रही सभी आवश्यक तैयारियों का जायजा लेते हुए सम्बंधित सभी अधिकारियों/पदाधिकारियों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।जानकारी हो कि कार्यक्रम कि तैयारी अंतिम चरण में है।

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के राज्यस्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने लिया जायजा।

ससमय तैयारी पूरी करने का निर्देश: उपायुक्त रांची, मंजूनाथ भजन्त्री ने कार्यक्रम स्थल में चल रही तमाम तैयारियों का जायज़ा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को ससमय पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभुकों के आवागमन, उनके बैठने, खाने-पीने, शौचालय, पार्किंग आदि व्यवस्था की जानकारी लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए तैयारी सुनिश्चित करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो।

व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती।

कार्यक्रम संचालन में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना हो और विधि व्यवस्था चुस्त दुरुस्त रहे इसके लिए व्यापक पैमाने पर फ़ोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।

पार्किंग स्थल सुनिश्चित रहें।

The Deputy Commissioner took stock of the preparations for the state level program of Chief Minister Mainiya Samman Yojana.
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि आयोजन में बड़ी संख्या में लाभुकगण आयेंगे, वे जिन बसों से कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें उनका पार्किंग स्थल पूर्ण रूप से सुनिश्चित रहें जिससे कि ट्रैफिक व्यवस्था सुगम बनी रहे। सम्बंधित पदाधिकारी यह सुनिश्चित रखें की लाभुकों कि निश्चित जगह पर ही उतारा जाए।कार्यक्रम में लाखों लाभुक शामिल होंगे। विभिन्न जिलों से लाभुकों को लेकर आनेवाले वाहनों के रुट चार्ट निर्धारित किया गया है।
ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow