धरती फ़टी और महिला गोफ में समा गई, विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम.

Team Drishti.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद/झरिया : धनबाद के झरिया से एक दिल दहलाने वाला मामला सामनें आया है, आज सुबह शौच के लिए गई महिला जमींदोज हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज सुबह झरिया के बस्ताकोला स्थित इंडस्ट्री कोलियरी के समीप रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला कल्याणी देवी शौच के लिए गई थी। इसी बीच अचानक जमीन में गोफ बन गया और महिला उसमे समा गई।

धरती फ़टी और महिला गोफ में समा गई, विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम.

घटना के संबंध में महिला के साथ गई उसकी सात वर्षीय बेटी नें बताया कि शौच के लिए गयी मां अचानक जमीन में धंसने लगी, तब वह चीख चीख कर मदद की गुहार लगाने लगी इसी बीच एक युवक मदद के लिए आया लेकिन तबतक महिला जमींदोज हो चुकी थी। घटना की सूचना पर मौके पर जमा हुई लोगों की भीड़ और महिला के परिजनों ने रस्सियों के सहारे महिला को उस गोफ से निकालने का भरसक प्रयास किया, लेकिन वो इसमे सफल न हो सके।

धरती फ़टी और महिला गोफ में समा गई, विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम.

आक्रोशित लोगों ने बस्ताकोला के समीप धनबाद-झरिया मुख्य मार्ग को जाम कर प्रशासन से घटना स्थल पर राहत कार्य शुरू करने की मांग करने लगे। घटना की सूचना के बाद JCB और बड़ी मशीनों द्वारा पांच घंटे के बाद महिला का शव निकाला जा सका. स्थानीय लोगों की माने तो जिस वक्त महिला गोफ में गिरी थी उस वक्त वह जिंदा थी और मदद के लिए चीख रही थी। लेकिन स्थानीय लोगों द्वारा गोफ में रस्सी फेंक महिला को निकालने के प्रयास के बाद से महिला की आवाज आनी बंद हो गई है।

धरती फ़टी और महिला गोफ में समा गई, विरोध में स्थानीय लोगों ने किया सड़क जाम.

वहीं गोफ से भारी मात्रा में जहरीले गैस का रिसाव हो रहा है। साथ ही उस इलाके में कभी भी बड़े हिस्से में जमीन दोज की घटना हो सकती है। गौरतलब है कि झरिया के बड़े हिस्से में जमीन के निचे आग लगी हुई है। जो कई दशकों से यूं ही धधक रही है। जिससे इसके आसपास के इलाके में अक्सर इस तरह की जमींदोज होने की घटना घटती रहती है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now