छोटा गम्हरिया में उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी।

छोटा गम्हरिया में उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी।

Share
Link copied

छोटा गम्हरिया में उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए दो घरों से बरामद किया 17 ड्रम स्पिरिट नकली शराब।

छोटा गम्हरिया में उत्पाद विभाग ने ताबड़तोड़ छापेमारी।
The Excise Department conducted a rapid raid in Chhota Gamhariya

सरायकेला जिला उत्पाद विभाग की टीम ने गम्हरिया थाना अंतर्गत छोटा गम्हरिया के दो घरों में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की जहां से उन्होंने दो ट्रकों में भरकर अवैध शराब बनाने की कई चीजे बरामद की है। जिसमें मुख्य रूप से 17 ड्रम स्पिरिट शराब के स्टीकर सैकड़ो की संख्या में नए ढक्कन, नकली शराब, क्यूआर कोड बनाने वाली मशीन एवं पैकिंग और सीलिंग मशीन की बरामदगी की गई है।जिसमें से एक घर के बाहर मीरा सदन एवं दूसरे घर के बाहर भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त आर ए भी एजुकेशनल ट्रस्ट के अधीन झारखंड आईटीआई का बोर्ड लगा पाया गया। जानकारी देते हुए आदित्यपुर अंचल के उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार इस तरह की छापामारी जारी रहेगी।

 

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow