राज्यपाल ने मेडिका अस्पताल में लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य का हाल जाना
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज रांची के मेडिका अस्पताल का दौरा किया और वहां इलाजरत लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
राज्यपाल ने अस्पताल में उपस्थित चिकित्सकों से कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की स्थिति और उपचार की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने कड़िया मुंडा को सादगी और जनसेवा का प्रतीक बताते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और ईश्वर से उनकी पूर्ण स्वास्थलाभ की प्रार्थना की।



















