झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार, स्वास्थ्य मंत्री को बताया ‘निकम्मा’

झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बाबूलाल मरांडी का तीखा प्रहार, स्वास्थ्य मंत्री को बताया ‘निकम्मा’

Share
Link copied

रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने साहिबगंज की एक हृदयविदारक घटना का जिक्र करते हुए राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर सवाल उठाए। मरांडी ने कहा कि एक बीमार किशोरी को खाट पर लादकर अस्पताल ले जाना पड़ा और उसकी मृत्यु के बाद शव को ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सका। परिजनों को शव को खाट पर रखकर 10 किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।

मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने एंबुलेंस संचालन की जिम्मेदारी अपने करीबी को सौंप दी है और सरकारी अस्पतालों के कामकाज में उनका अबोध बेटा भी हस्तक्षेप कर रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे निकम्मे मंत्री न सिर्फ सरकार पर, बल्कि जनता पर भी बोझ बन चुके हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल स्वास्थ्य विभाग और एंबुलेंस सेवाओं की समीक्षा करने की मांग की। साथ ही, ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि जनता को बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी न झेलनी पड़े।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow