They entered the house posing as sadhus and stole the *mangalsutra* pendant.

साधु बनकर घर में घुसे, महिला को बातों में उलझाया और चुरा ले गए मंगलसूत्र का लॉकेट, धनबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

साधु बनकर घर में घुसे, महिला को बातों में उलझाया और चुरा ले गए मंगलसूत्र का लॉकेट, धनबाद पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: जिले के बरोरा थाना क्षेत्र में साधु का वेश धारण कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी गया करीब तीन ग्राम वजनी सोने का लॉकेट (मंगलसूत्र) भी बरामद कर लिया गया है।

Deoghar
Advertisement

पुलिस के अनुसार, 28 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे साधु के भेष में कुछ लोग एक घर पहुंचे और धार्मिक अनुष्ठान व आशीर्वाद देने की बात कहकर घर का दरवाजा खुलवाया। इसके बाद उन्होंने घर में मौजूद महिला को धार्मिक बातों और पूजा-पाठ के नाम पर बातचीत में उलझा लिया। इसी दौरान महिला के गले से करीब तीन ग्राम वजनी सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट चुरा लिया और मौके से फरार हो गए।

Kashmir
advertisement

घटना की सूचना मिलने के बाद बरोरा थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (बाघमारा) के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर लगातार छापेमारी की और हरिणा क्षेत्र से तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने चोरी किया गया सोने का लॉकेट बरामद कर लिया। इसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

RKDF
advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सत्येन्द्र लोहार, सुमन कुमार और इंदल लोहार के रूप में हुई है। तीनों आरोपी बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं।पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने धनबाद या आसपास के जिलों में इसी तरह की अन्य वारदातों को भी अंजाम दिया है या नहीं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि साधु, फकीर या किसी भी अपरिचित व्यक्ति को बिना पहचान के घर में प्रवेश न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल पुलिस को सूचना दें।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now