रांची के खलारी में TPC उग्रवादियों की हवाई फायरिंग, कोयला व्यवसायी को काम बंद करने की खुली धमकी; कांटा घर का कामकाज पूरी तरह ठप

रांची के खलारी में TPC उग्रवादियों की हवाई फायरिंग, कोयला व्यवसायी को काम बंद करने की खुली धमकी; कांटा घर का कामकाज पूरी तरह ठप

Share
Link copied

रांची : झारखंड की राजधानी रांची के खलारी थाना क्षेत्र में एक बार फिर उग्रवादियों ने दहशत फैलाई है। डकरा कांटा घर (कोयला वेट ब्रिज/कांटा घर) पर टीपीसी (त्रितीय प्रस्थुति कमिटी) उग्रवादियों ने सुबह करीब 8:45 बजे हवाई फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और कोयला कांटा घर का पूरा कामकाज बंद हो गया है।

उग्रवादियों ने मौके पर पर्चा छोड़कर कोयला व्यवसायी को स्पष्ट धमकी दी कि यदि काम नहीं रोका गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फायरिंग की आवाजें सुनकर आसपास के लोग घरों में दुबक गए। घटना टाटीझरिया पुलिस कैंप के निकट हुई, जिससे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही खलारी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पर्चे को जब्त कर लिया है और आसपास के इलाकों में छापेमारी शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow