पिपरवार से टीएसपीसी का दुर्दांत नक्सली कमांडर गिरफ्तार.

चतरा, वरीय संवाददाता चन्द्रेश शर्मा.

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चतरा : चतरा में पुलिस को टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध एक बार फिर बड़ी सफलता हाँथ लगी है। जिले की पिपरवार थाना पुलिस ने कोयलांचल का आतंक टीएसपीसी एरिया कमांडर आदेश गंझु को गिरफ्तार किया है। आदेश गंजू पर हत्या, लूटपाट, टेरर फंडिंग, पोस्टर बाजी समेत कुल 9 से अधिक मामले दर्ज हैं। इन सभी मामलो में पुलिस को उसकी लम्बे समय से तलाश थी।

पिपरवार से टीएसपीसी का दुर्दांत नक्सली कमांडर गिरफ्तार.

पुलिस गिरफ्त में आए आदेश गंजू के ऊपर कोयला व्यवसाई साबिर अंसारी की हत्या, लातेहार के मैक्लुस्कीगंज के जेएमएम नेता मदन साहू की हत्या समेत सीसीएल अधिकारियों के साथ के कर दहशत फैलाने का भी आरोप है। पिपरवार पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पिपरवार थाने में आयोजित प्रेस वार्ता में थाना प्रभारी नितेश दुबे ने बताया कि हत्या, मारपीट नक्सली हिंसा में शामिल एरिया कमांडर की गिरफ्तारी से कोयलांचल शांत होगा।

पिपरवार से टीएसपीसी का दुर्दांत नक्सली कमांडर गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि इस की गिरफ्तारी न सिर्फ चतरा पुलिस के लिए बड़ी सफलता है बल्कि पीएसपीसी नक्सलियों के लिए बड़ा झटका भी। आदेश की गिरफ्तारी से कोयलांचल में तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमिटी नक्सलियों की कमर टूट गई है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now