IMG 20210112 WA0066

खलारी सीमेंट फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी पत्र देते हुए यूनियन ने अनिश्चितकालिन धरना प्रदर्षन छठे दिन किया समाप्त.

खलारी : खलारी सीमेंट फैक्ट्री गेट के समक्ष ‘दी खलारी सीमेंट वर्कर्स यूनियन का चल रहा अनिश्चीतकालिन धरना प्रदर्शन को छठे दिन मंगलवार को प्रबंधन ने धरना पर बैठे यूनियन एवं फैक्ट्री कामगारों से वार्ता कर समाप्त करने का प्रयास किया। लेकिन वार्ता में किसी तरह का ठोस आश्वासन नही मिलने के कारण वार्ता बेनतीजा रही। वहीं धरना प्रदर्शन को लोगों का भारी समर्थन मिल रहा है। इधर धरना स्थल पर उपस्थित लोगों ने आपसी सहमती से निर्णय लिया कि मंगलवार को छठे दिन धरना प्रदर्शन को समाप्त करते हुए आंदोलन की रणनीति में बलाव लाते हुए मान्यता प्राप्त यूनियन ने एक चेतावनी पत्र फैक्ट्री प्रबंधन को सौंपा गया। जिसमें कहा गया कि प्रबंधन 20 जनवरी तक सभी मांगों को मान ले और सीमेंट उत्पादन को चालु करे। साथ ही कहा गया कि फैक्ट्री में पुर्व की स्थिति बहाल करे अन्यथा 22 जनवरी से फैक्ट्री के वर्तमान कामगार, सेवानिवृत कामगार एवं कामगारों के आश्रित तथा खलारी की आम जनता कॉपरेटिव सिस्टम के अंतर्गत फैक्ट्री में उत्पादन एवं संचालन अपने हाथों में ले लेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धरना में उपस्थित झारखण्ड प्रदेश कांग्रेसलेबर सेल महासचिव राजन सिंह राजा एवं बिरसा फुले अम्बेडकर सेवा समिति के संरक्षक निरज भोक्ता ने संयुक्त रूप से कहा की अभी भी वक्त है फैक्ट्री प्रबंधन मजदूरों को जो भी बकाया वेतन, ग्रेच्यूटी आदि का भुगतान करे अन्यथा सरकारी आदेश एवं आम जनता के सहमति से 22 जनवरी को फैक्ट्री का संचालन अपने हाथों में ले लेंगे। उनके द्वारा कहा गया कि सिर्फ सीमेंट कामगारों की ही नही बल्कि खलारी पिपरवार कोयलांचल में कोई भी कंपनी मजदूरों के साथ शोषण करेगी तो हमारी पुरी टीम मजदूरों के साथ खड़ी नजर आएगी। इस मौके पर महामंत्री युके झा, कार्यकारी अध्यक्ष रंजन सिंह बिट्टु, सयुंक्त मोर्चा अध्यक्ष प्रेम कुमार, विनय सिंह मानकी, शैलेश कुमार, प्रखण्ड कांग्रेस अध्यक्ष राजेष सिंह मिंटु, तनवीर आलम, इंदिरा देवी, सुरेन्द्र चौहान, गोपल सिंह, बिरू सिंह, बंटी सिंह, विक्की सिंह, अषोक राम, रवीन्द्रनाथ चौधरी, विवेका सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

खलारी, मो मुमताज़

Share via
Share via