2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

Share
Link copied

झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र आज हंगामेदार रहा हंगामा के कारण शत्रु को सोमवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा वैसे इस दौरान तीन दिनों के इस सत्र के पहले दिन सरकार की ओर से 2584 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश किया गया. वहीं हेमंत सरकार की ओर से पांच अध्यादेश भी सदन पटल पर रखें गये. हालांकि, जैसी चर्चा थी कि सत्र के पहले दिन लैंड म्यूटेशन बिल लाया जायेगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. पहले दिन की कार्यवाही में सरकार की ओर से लैंड म्यूटेशन बिल नहीं लाया गया.
हालांकि, सत्र के पहले दिन शोक प्रस्ताव के बाद कार्यवाही को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया. इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, बेरमो से विधायक रहे राजेंद्र सिंह समेत दिवगंत नेताओं को श्रद्धांजलि दी गयी. बता दें कि शनिवार और रविवार अवकाश रहेगा. अब सोमवार को सदन की कार्यवाही होगी.

ABOUT THE AUTHOR
drishtinow

drishtinow