'Viksit Bharat Sankalp Sammelan' held at Sai Nath University; Nityanand Rai highlighted the Modi government's achievements.

साईं नाथ यूनिवर्सिटी में ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’, नित्यानंद राय ने मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

'Viksit Bharat Sankalp Sammelan' held at Sai Nath University; Nityanand Rai highlighted the Modi government's achievements.
‘Viksit Bharat Sankalp Sammelan’ held at Sai Nath University; Nityanand Rai highlighted the Modi government’s achievements.

ओरमांझी स्थित साईं नाथ यूनिवर्सिटी में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सम्मेलन’ में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यक्रम को संबोधित किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में भारत ने विकास के कई नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत न केवल आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी उसकी साख बढ़ी है।

नित्यानंद राय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में देश में 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने में सफलता मिली है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में से एक बताया।

कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से “नए भारत” की ओर बढ़ रहा है और हर नागरिक आज गर्व के साथ देश की प्रगति को देख रहा है। इस अवसर पर साईं नाथ यूनिवर्सिटी परिसर में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।