Wife dies after domestic dispute in Godda; allegation of strangulation; husband in custody.

गोड्डा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की मौत, गला दबाकर हत्या का आरोप; पति हिरासत में

Wife dies after domestic dispute in Godda; allegation of strangulation; husband in custody.
Wife dies after domestic dispute in Godda; allegation of strangulation; husband in custody.

गोड्डा: गोड्डा जिले के राजाभीठा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पति पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसे हिरासत में लिया है। मामले की जांच जारी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतका की पहचान होपनमय चौड़े के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति मनु हांसदा बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार मनु हांसदा नशे का आदी था और अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। आरोप है कि गुरुवार देर रात वह नशे की हालत में घर पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने कथित तौर पर धोती से पत्नी का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के दौरान शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घर के अंदर महिला को मृत अवस्था में देखकर ग्रामीणों ने तत्काल राजाभीठा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज तथा राजाभीठा थाना प्रभारी योगेश यादव पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या में प्रयुक्त बताई जा रही धोती बरामद कर ली है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

पुलिस ने आरोपी पति मनु हांसदा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। हालांकि आरोपी का दावा है कि उसने पत्नी की हत्या नहीं की, बल्कि वह प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर सकती है। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मृतका अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

नई और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें — Drishti Now